कांच रेत से बनता है. रेत और कुछ अन्य सामग्री को एक भट्टी में 1500 डिग्री सैल्सियस पर पिघलाया जाता है और फिर इस पिघले काँच को उन खांचों में बूंद-बूंद करके उंडेला जाता है, जिससे मनचाही चीज़ बनाई जा सके. बता दें कि कांच का आविष्कार मिस्र या मैसोपोटामिया में लगभग ढाई हज़ार साल ईसा पूर्व हुआ था.